अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री दौड़ में उमेश बने विजेता

प्रतियोगिता में 45 वीं, 56 वीं एवं 52 वीं वाहिनी के बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर में रविवार को पांच किलोमीटर अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह द्वारा किया गया. दौड़ वाहिनी मुख्यालय से निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः 45वीं वाहिनी मुख्यालय में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में 45 वीं, 56 वीं एवं 52 वीं वाहिनी के बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में 45वीं वाहिनी के बल कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरक्षी, सामान्य उमेश कुमार प्रथम, चावल चवन द्वितीय एवं सुनील खडक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बल कर्मियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और टीम भावना को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, प्रवीण कुमार कौशिक, हरजीत राव सहित अन्य बल कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >