वाहन चेकिंग के दौरान छह कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों युवक के पास से पुलिस ने छह कारतूस बरामद किया

जदिया. जदिया पुलिस ने गुरुवार को मिलन चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवक के पास से पुलिस ने छह कारतूस बरामद किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान मिलन चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहा था. वाहन चैकिंग होता देख बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान युवक के पेंट की जेब से छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान भैयाराम विशनपुर निवासी श्रीलाल यादव का पुत्र सतीश कुमार और दूसरा राजेश्वरी थाना क्षेत्र के तमुआ निवासी तारनी यादव का पुत्र संतन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 119/24 दर्ज आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >