सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा चौक से सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना पर दो शराबी को शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित ललितग्राम थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी पप्पू कुमार कामत और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर खट्टर गांव के वार्ड 2 निवासी मुकेश कुमार मंडल बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि दोनों को थाना लाया गया. जहां ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच पर शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके विरुद्ध अप्राथमिकी संख्या 7/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
दो शराबी गिरफ्तार
भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा चौक से सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना पर दो शराबी को शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया.
