तन-मन-धन से भगवान के श्री चरणों में अपने आप को कर दें समर्पित

बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पंचायत भवन के समीप सप्ताह ध्यान साधना शिविर सह दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन सोमवार को हुआ.

दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पंचायत भवन के समीप सप्ताह ध्यान साधना शिविर सह दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन सोमवार को हुआ. सत्संग के अंतिम दिन हरिद्वार से आए स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने आयोजित सत्संग को सम्बोधित किया. कहा कि भगवान एक है. कथा वाचक ने बताया कि सेवा से सतगुण आएगा, सतगुण से मन की शुद्धि होगी. सत्संग जरुरी है. सावधानी और समर्पण के साथ भक्ति जरुरी है. हम और आप उस परमात्मा की भक्ति कैसे करें. इसके लिए अनन्या भाव से भक्ति करें तो भक्ति के सात फल प्राप्त होते है. वहीं ओम शांति केंद्र की संचालिका देवी दीदी ने भी उक्त सत्संग में अपना संबोधन दिया. कहा कि जीवन को साधना आसान नहीं है. बावजूद सभी कार्यों कों करते हुए सत्संग में जरूर आए. कहा कि सत्संग में आए तो तन मन और धन से भगवान के श्री चरणों में अपने आप को समर्पित कर दें. आयोजन कमेटी में स्वामी विश्व बंधु बाबा, भिखारी मेहता, महेंद्र मेहता, गणेश मेहता, रीत नारायण साह, मुसहरू शर्मा, उपेंद्र साह, रमेश मेहता, बेचू मेहता, नागेंद्र साह आदि की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >