दो फरार कोर्ट वारंटी गिरफ्तार

दोनों आरोपित काफी समय से फरार चल रहे थे

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने दो फरार कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव में लंबे समय से फरार चल रहे दो कोर्ट वारंटी अपने घर पर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर 03 निवासी कमरुल होदा और मो जकीर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपित काफी समय से फरार चल रहे थे. पुलिस को उसकी तलाश थी. गिरफ्तारी के बाद दोनों को भपटियाही थाना लाया गया. जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >