पुलवामा के अमर शहीदों को रक्तदान शिविर के माध्यम से दी गयी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया

वीरपुर. पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी, वीरपुर के तत्वावधान में ललित नारायण हॉस्टल परिसर में एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए मानव सेवा के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना था. कार्यक्रम के दौरान 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के नेतृत्व में उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, निरीक्षक (सामान्य) सुधांशु शेखर मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. इस अवसर पर वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार, कैप्टन दिलीप कुमार, चिकित्सा अधिकारी बाबू कुमार झा, डॉ सुशील, डॉ रहमान, अस्पताल प्रबंधक अविनाश, चंदन सहित ब्लड बैंक की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही. सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता और देशभक्ति का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >