निःशुल्क जांच शिविर में मरीजों का इलाज जारी

बुधवार तक 151 लोगों के नेत्र की जांच की गई है जो आगे पांच मई तक चलेगा

वीरपुर. सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप बुनियाद केंद्र में एक महीने के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है. जहां प्रखंड क्षेत्र के नेत्र रोग से जुड़े लोगों की निःशुल्क जांच कराई जा रही है. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अमन कुमार द्वारा मरीजों की आंख की जांच कराकर उचित परामर्श के साथ साथ चश्मे भी निःशुल्क दिया जा रहा है. जानकारी देते हुए बुनियाद केंद्र प्रबंधक प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रत्येक दिन क्षेत्र के नेत्र रोग से जुड़े लोगों की जांच कराई जा रही है. बुधवार तक 151 लोगों के नेत्र की जांच की गई है जो आगे पांच मई तक चलेगा. इस दौरान जिन लोगों को चश्मे की जरूरत है. उन्हें चश्मा निःशुल्क दिया जाएगा. जिन रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ेगी. विभाग द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. ऑपरेशन का पूरा खर्च और आने जाने का खर्च एएसजीआई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा. ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड लाना जरूरी है. जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें हमारे केंद्र द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्गत कराया जाएगा. बताया कि बसंतपुर बुनियाद केंद्र से एक हजार लोगों को निःशुल्क चश्मा देने का लक्ष्य है. यदि अधिक लोग भी पहुंचते हैं तो उन्हें भी निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >