भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक चौधरी ने की

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत स्थित विवाह भवन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक चौधरी ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि मौजूद रहे. मंडल अध्यक्ष आलोक चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्य को बेहतर ढंग से समझाया जा रहा है, ताकि वे आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से पहुंचा सके. इस अवसर पर उन्होंने आगामी 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर विशेष तैयारी करने की अपील की. प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रथम सत्र के प्रशिक्षक जिला प्रभारी सह बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अनुरंजन झा थे. जिन्होंने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रशिक्षण दिया. द्वितीय सत्र में इतिहास विकास विषय पर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. तृतीय सत्र को विजय कुमार सिंह ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर संबोधित किया. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कार्यपद्धति विषय पर चतुर्थ सत्र में अपना विचार साझा की. अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर पंचम सत्र में अपना उद्बोधन निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार राय दिया. सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप विषय पर प्रभु कुमार मेहता ने षष्ठम सत्र में अपना संबोधन दिया. वहीं सप्तम सत्र में बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक, आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम विषय पर मार्गदर्शन सीमा कुशवाहा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >