प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आती है नई ऊर्जा

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर दिया गया

सुपौल. भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल सुपौल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान बैरो पंचायत अंतर्गत बरहमपुर में संपन्न हुआ. जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उषा सिंह ने किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार झा ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता एवं संगठन में नई ऊर्जा आती है. भाजपा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कर नए और पुराने कार्यकर्ताओं एक नई सोच एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को जागृत करने की काम करती है. प्रशिक्षक सुरेंद्र नारायण पाठक एवं रंधीर ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के के प्रणेता थे. उनके बताए गए रास्ते पर हम सभी कार्यकर्ताओं को चलकर ही राष्ट्र का निर्माण करना है. इस मौके पर मनोज पाठक, परमानंद सिंह जयवीर यादव, रूबी जायसवाल, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >