अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर, प्रशासन की कोशिश नाकाम

जाम की स्थिति इतनी भयावह होती है कि बस स्टैंड रोड जैसे मुख्य मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है

त्रिवेणीगंज. बाजार मुख्यालय त्रिवेणीगंज स्थित एनएच 327ई और ���ससे सटे अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर स्थायी निर्माण और दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकान का सामान फैलाए जाने से सड़कों की चौड़ाई घटती जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं, दुकानदार अपने दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी कर अनलोडिंग भी करते हैं, जिससे सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. एनएच 327ई, एमजी रोड से युगल चौक, पुरानी एसबीआई चौक से मेला रोड होते हुए बंसी चौक तक कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है. स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई तमाम कोशिशें विफल साबित हुई हैं. जाम की स्थिति इतनी भयावह होती है कि बस स्टैंड रोड जैसे मुख्य मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. हैरानी की बात यह है कि मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इस बार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई विशेष अभियान भी नहीं चलाया गया. फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे विक्रेताओं का कहना है कि यह उनके लिए मजबूरी है, क्योंकि यही उनकी रोजी-रोटी का साधन है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक नहीं लगने तक जाम की समस्या से मुक्ति संभव नहीं है. उनका यह भी कहना है कि ””नो इंट्री”” नियम लागू किए बिना स्थिति नहीं सुधरेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >