सड़क पर जल जमाव रहने से आवागमन में परेशानी

लोगों ने नगर पंचायत निर्मली प्रशासन से अविलंब सड़क पर लगे जलजमाव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली वार्ड नंबर 07 स्थित एचपीएस कॉलेज के सामने सड़क पर कीचड़ व जल जमाव के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय नीतीश कुमार, नीरज कुमार, निखिल, प्रभास कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं किए जाने से सड़क पर पानी लगता है. तकरीबन कई दिनों से सड़क पर पानी लगने से अब पानी से बदबू आना शुरू हो गया है. जिससे बीमारी फैलने की आशंका है. लोगों ने नगर पंचायत निर्मली प्रशासन से अविलंब सड़क पर लगे जलजमाव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है. इधर वार्ड पार्षद अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि समस्या को लेकर नगर प्रशासन को कहा गया है. जल्द समस्या का समाधान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >