शिक्षक और बच्चों के सहयोग से होता है टीएलएम का निर्माण : बीईओ

बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप मध्य विद्यालय बसंतपुर परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन किया गया.

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप मध्य विद्यालय बसंतपुर परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन किया गया. जहां बसंतपुर प्रखंड के 15 संकुल के स्कूल शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ बसंतपुर अनिता कुमारी, डीआईईटी बसहा के प्रभारी प्राचार्य अख़लाख़ खान, व्याख्याता अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. बीईओ अनिता कुमारी ने बताया कि विद्यालय स्तर से शुरू होकर संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय चयनित विद्यालयों को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में सजाया गया है. कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया जायेगा. चयनित विद्यालयों को जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में शामिल होना है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के द्वारा टीएलएम के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई की जाती है. शिक्षक और बच्चों के सहयोग से टीएलएम का निर्माण कराया जाता है. जिससे किसी भी विषय को बच्चे आसानी पूर्वक समझ सके. शिक्षक के टीएलएम के द्वारा पढ़ने से बच्चों को विषय रोचक लगता है. बच्चे की समझ बढ़ते है. मौके पर फिरोज अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता, कुमार मनोज, अंशु कुमारी, अशोक कुमार, पूनम कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >