दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक व एक युवती जख्मी

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

कटैया-निर्मली. जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया गौठ पंचायत वार्ड नंबर 15 निवासी अनिल यादव के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है. वहीं अन्य दो घायलों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी रामचन्द्र मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार और 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयी है. वहीं इस घटना में एक लड़की भी जख्मी हैं. बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब सचिन कुमार किसी निजी कार्य से सुपौल आए थे. काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कटैया माहे पोस्ट ऑफिस के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस व पुलिस की मदद से सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं अविनाश कुमार और मनीष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. घायल सचिन कुमार के परिजनों ने बताया कि वह निजी कार्य से सुपौल गये थे. वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. वहीं अविनाश और मनीष के परिजनों ने बताया कि दोनों भाई बाइक से किसी काम से सुपौल आ रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >