मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

आवेदन में मारपीट के क्रम में नकदी व जेवरात लूटने का भी उल्लेख किया गया है

छातापुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के वार्ड संख्या चार में गुरुवार की रात शराब के नशे में घर पर चढ़कर गाली गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक महिला और उसके दो बेटे जख्मी हुए हैं. घटना की सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली गई. तत्पश्चात परिजनों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. मामले को लेकर जख्मी संतोष शर्मा ने शुक्रवार को थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया है कि वह रात्रिकाल अपने दरवाजे पर बैठकर भोजन कर रहा था. इसी दौरान दीपक शर्मा पिता स्व जगदीश शर्मा शराब के नशे में चदरा को पीटते हुए गाली गलौज करने लगा. मना करने पर उसने हथौडे़ से सिर पर वार कर दिया. जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए. मारपीट के क्रम में दीपक के कई महिला रिश्तेदार भी धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गई. जहां बचाने पहुंची उसकी मां बुचनी देवी व भाई मुकेश कुमार को भी सभी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. आवेदन में मारपीट के क्रम में नगदी व जेवरात लूटने का भी उल्लेख किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >