मारपीट में महिला समेत तीन घायल

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है

वीरपुर. बसंतपुर वार्ड नंबर 04 रघुनाथपुर में भूमि विवाद और पूर्व के मामले को वापस लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट में एक पक्ष के एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मामले को लेकर पीड़िता वार्ड नंबर 04 रघुनाथपुर निवासी 28 वर्षीया शोभा देवी ने भीमनगर थाना में आवेदन दिया है और दूसरे पक्ष के नौ लोगों को नामजद बनाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >