शॉर्ट सर्किट से तीन घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर राहत प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है

निर्मली. नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनियां पंचायत के वार्ड संख्या 12 में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन घर जल गये. घटना उस वक्त हुई जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे. जानकारी के अनुसार अचानक एक घर से धुआं उठता देख परिजनों की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी. इस भीषण आग में पीड़ित परमानंद प्रसाद गुप्ता, देव कुमार गुप्ता समेत अन्य परिवारों के घर पूरी तरह जल गए. अनुमान है कि इस हादसे में करीब 01 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई. ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बाल्टी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया. तब तक घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें. इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर राहत प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >