सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के माता पिता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

– अररिया जिले के नरपतगंज इलाके में हुई घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के तीन युवकों का रविवार की संध्या अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत होने के बाद सोमवार को तीनों का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक घर लाया गया. मृतक में नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 17 निवासी मो रुस्तम के 17 वर्षीय पुत्र मो अरबाज, वार्ड नंबर 12 के प्रो एयूब के 19 वर्षीय पुत्र मो समीर और गणपतगंज हाजी टोला वार्ड नंबर 02 निवासी मो उस्मान का 19 वर्षीय पुत्र मो अशरफ शामिल है. सोमवार को जैसे ही तीनों युवकों का शव उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के माता पिता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. वहीं इस घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और शोक संवेदना प्रकट करने बेच मृतकों के घर लोगों का तांता लग गया. जानकारी अनुसार, मो अरबाज दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था. इस बार बीए का फाइनल परीक्षा दिया था. जबकि मो समीर दो भाई व एक बहन में बड़ा था तथा बीए पार्ट वन का छात्र था. साथ ही वह नगर पंचायत सिमराही कार्यालय में होल्डिंग टैक्स विभाग में कार्य करता था. वहीं, मो अशरफ तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था. इस घटना में क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मालूम हो कि अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासी बथनाहा फोरलेन सड़क पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार उक्त तीनों युवकों की मौत हो गई थी. उक्त हादसा चौहान टोला के समीप हुई, जहां जोगबनी की ओर जा रहे एक अज्ञात मालवाहक ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में मौके पर पहुंचे मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद मृतकों की शिनाख्त की. स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों युवक आपस में अच्छे दोस्त थे. ईद के बाद नेपाल घूमने गए थे. नेपाल से जोगबनी के रास्ते वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए अज्ञात ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >