तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई

निर्मली. भारत जनगणना के तहत जनगणना पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए आयोजित द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को नगर पंचायत के सभागार भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. नोडल पदाधिकारी संजय कुमार पासवान ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सेवा भाव की प्रतिज्ञा दिलाते हुए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन जनगणना, हाउस लिस्टिंग, परिवारों से प्रभावी संपर्क स्थापित करने तथा निष्पक्ष और शालीन व्यवहार के साथ डाटा संकलन की प्रक्रिया पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता अत्यंत आवश्यक है. यही भविष्य की योजनाओं का मजबूत आधार बनती है. समापन अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी वीणा वैशाली ने सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पूर्ण करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए. इस मौके पर प्रशिक्षक चंदन कुमार मंडल, ओमप्रकाश साह सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >