तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

सफल प्रतिभागी को जिला स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका

सफल प्रतिभागी को जिला स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका जदिया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के प्रांगण में विद्यालय स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के प्रधानाध्यापक असीम कुमार ठाकुर द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया. जिसमें अंडर 14 से 16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी अलग-अलग विधाओं में एथलेटिक, कबड्डी, साइक्लिंग, फुटबॉल एवं बॉलीवाल खेलों में भाग लिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर ने बताया कि खेल समापन के बाद विजेता एवं उपविजेता टीम के बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा. जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में जीते हैं, उन्हें जिला स्तर पर भी खेलने का मौका मिलेगा. जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी. इस मौके पर शारीरिक शिक्षक अमर किशोर, प्रियदर्शी पवन, सुशील कुमार, अनिल कुमार, जयचंद ज्योति, राजीव कुमार, विनय आनंद, मिथुन कुमार, अशोक कुमार (द्वय), रूपा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुरभि कुमारी, नाजिया प्रवीण, किरण, पिंकी यादव, बंधु कुमार, फखरुद्दीन, शंभु कुमार, सत्यनारायण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >