जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने की

-पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्धारित रूट से जुलूस निकालने पर दिया गया बल राघोपुर. आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को राघोपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने की. बैठक में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. बैठक में रामनवमी समिति और ईद कमेटी के अध्यक्षों एवं सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखा. आपसी भाईचारे एवं सहयोग के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों ही पर्वों को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रामनवमी के जुलूस निर्धारित मार्गों के अनुसार ही निकाले जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए. बैठक में यह भी बताया गया कि जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार के अश्लील या भड़काऊ भोजपुरी गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी. एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी मिले, तो तुरंत डायल 112 या राघोपुर थाना पुलिस को सूचित करें. ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. बैठक में प्रो कमल यादव, शैलेन्द्र सिंह, प्रो बैद्यनाथ भगत, अताउर रहमान, मनीष भगत, संत अमरजीत, भूपेंद्र यादव, अभिनंदन दास, सागर यादव, राजेश गुप्ता, ललित कुमार, चंदू दास, दिलीप पूर्वे, प्रमोद साह, विजय कुमार, नूर आलम, रामचन्द्र भगत, मो अब्बास, सुभाष यादव, नरेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, राधेश्याम भगत, बबलू सादा, गीता देवी, विक्की भगत, रिंकू भगत, कुंदन जायसवाल, शुभम साह, मो अकरम, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >