त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित लालपट्टी पेट्रोल पंप के समीप एनएच 327 ई पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब एक बाइक चालक की गाड़ी से प्याज की बोरी सड़क पर गिरकर फट गयी. कई किलो प्याज एनएच पर बिखर गये. इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गयी. साथ ही आसपास मौजूद लोग बिना किसी डर भय के प्याज समेटने के लिए टूट पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक बाजार से प्याज खरीदकर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से बोरी सड़क पर गिर गयी. तेज रफ्तार वाहनों के बीच प्याज एनएच 327 ई पर इधर-उधर बिखर गये, लेकिन चालक को इस बात का अंदाजा नहीं रहा. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए सड़क पर बिखरे प्याज समेटने में जुट गये. किसी ने इस पूरे कारनामें का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
एनएच पर बिखरे प्याजों को समेटने को मची रही होड़
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित लालपट्टी पेट्रोल पंप के समीप एनएच 327 ई पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
