शिक्षक के घर से मोटर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सूखे नशे का आदि युवा घटना को दे रहे अंजाम

– सूखे नशे का आदि युवा घटना को दे रहे अंजाम छातापुर. मुख्यालय सहित थाना क्षेत्र में इन दिनों स्माईकर्स गैंग ने चोर गिरोह का रूप ले लिया है. ऐसे चोर गिरोह के आतंक से लोग भयभीत और परेशान हो रहे हैं. चोर गिरोह में शामिल सदस्य लोगों के घर व आंगन में लगे विद्युत मोटर व चापाकल को निशाना बना रहा है. परंतु पुलिस लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं पर विराम लगाने में असफल दिख रही है. ताजा घटना शनिवार की रात मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 16 स्थित एक आवासीय घर में हुई है. शिक्षक सोनू कुमार भगत के घर हुई चोरी की घटना में अज्ञात चोर एक विद्युत मोटर सहित कई उपकरण चुराकर ले गया. सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस घटना की छानबीन की. पीड़ित गृहस्वामी सोनू ने बताया कि छत के रास्ते अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में करीब 15 हजार मूल्य की संपत्ति चोरी गई है. लोगों ने बताया कि स्माईकर्स गैंग ने अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया है. स्मैक की लत लग चुके ऐसे युवा या किशोर वर्ग हरसंभव अपराध को अंजाम देने को अमादा है. खासकर मोटर, चापाकल की चोरी सहित छीना झपटी की घटना लगातार हो रही है. शिक्षक सोनू सहित आइएएस अधिकारी मनोज कुमार राय, व्यवसायी शशांक जैन, राजस्व कचहरी के समीप एक कोचिंग सेंटर के अलावे कई घरों से विद्युत मोटर या चापाकल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >