सरायगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रगणक अपने स्वयं के मोबाइल फोन का उपयोग करेंगे. प्रशिक्षण में बहुस्तरीय जांच,

मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा डेटा संग्रह प्रगणकों को दी गई विस्तृत तकनीकी जानकारी सरायगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद ने की. प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को डेटा संग्रहण की आधुनिक प्रक्रिया से अवगत कराया गया. उन्हें बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य में मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा, जिसमें प्रगणक अपने स्वयं के मोबाइल फोन का उपयोग करेंगे. प्रशिक्षण में बहुस्तरीय जांच, हाउस लिस्टिंग एवं हाउसहोल्ड (एचसीबी) पहचान और मानचित्रण, डेटा संग्रहण एवं सत्यापन, डेटा सिंक, पर्यवेक्षण, पूर्णता एवं प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई. बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें 17 और 21 अप्रैल को भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक दो पालियों में 50-50 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम में बीसीओ शिव शंकर पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, मनरेगा पीओ बसंत कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों रमेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, मो. जफीर आलम, हृदय लाल सरदार, उमाकांत शाह, रंजीत कुमार, नागेश्वर कुमार, नितीश कुमार, उपेंद्र प्रसाद यादव, मो. नजीबुल्लाह, अर्जुन मांझी, प्रमोद कुमार, चतुर्भुज गामी, दुर्गी लाल पासवान, पुष्पा कुमारी, उमेश कुमार शाह, रीना कुमारी, फुलेश्वर राम, दिलीप कुमार, दशरथ कुमार, मो. अब्दुल्लाह, निरंजन कुमार, हरिओम महतो, मो. हबीबुल्लाह एवं अवध नारायण मेहता ने भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि सही और विश्वसनीय आंकड़े एकत्र किए जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >