निर्धारित रूट पर ही निकाला जाय जुलूस : एसडीएम

पर्व त्योहार के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा

वीरपुर. भीमनगर थाना परिसर में रविवार को वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता और एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में आगामी रामनवमी और चैत्र नवरात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न की गई. बैठक में भीमनगर पंचायत और भगवानपुर पंचायत के चैत्र नवरात्रा और रामनवमी कमेटी से जुड़े लोग शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा में विसर्जन को लेकर निर्धारित रूट का ही समय से उपयोग करना है. वहीं रामनवमी के दौरान निकलने वाले शोभा यात्रा के निर्धारित रूट पर ही शोभायात्रा निकाले जाएंगे. पर्व त्योहार के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. नवरात्रा की कमेटी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपने वॉलेंटियर को परिचय पत्र निर्गत करें और पूरी व्यवस्था के प्रति जिम्मेवार रहे. किसी भी प्रकार की सूचनाओं के आदान प्रदान थानाध्यक्ष से करेंगे. ताकि मामले का त्वरित निष्पादन किया जा सके. बैठक में भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भीमनगर मुखिया बबलू यादव, सरपंच दुर्गानंद सिंह, गीता देवी, भूषण सिंह, पवन यादव, राकेश गुप्ता, सत्यदेव सिंह, नुकुल रुद्र, रिपुंजय झा, चंदन सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >