– निकाली गयी शोभायात्रा जदिया जदिया पंचायत के अनन्तपुर चौक वार्ड नंबर 12 स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भक्त का भव्य नजारा देखने को मिला. इस अवसर पर मंदिर परिसर से 251 कन्याएं कलश शोभायात्रा में शामिल गई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई थी. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 251 कन्याएं सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकली. शोभा यात्रा एनएच 327 ई मार्ग होते हुए कीर्तन घाट पहुंची. ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण मंदिर निर्माण कर्त्ता अनमोल प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है. प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाएगी. इस मौके पर जिप सदस्य पूनम पासवान, मुखिया प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार, मनीष यादव, गौतम कुमार, जीवन यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा.
भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना को ले निकली शोभायात्रा
जदिया पंचायत के अनन्तपुर चौक वार्ड नंबर 12 स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भक्त का भव्य नजारा देखने को मिला
