काउंटर कर्मी पर मरीज ने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का लगाया आरोप

पंजीयन काउंटर का निरीक्षण किया.

– उपाधीक्षक ने लगायी फटकार निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से निर्धारित पंजीयन शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है. मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय 2 रुपये के पंजीयन शुल्क के बदले उनसे 5 रुपये लिए जा रहे थे. सोमवार को इस अवैध वसूली को लेकर मरीजों ने विरोध जताया और इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की. सूचना मिलते ही उपाधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे और पंजीयन काउंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने काउंटर पर तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल सरकारी निर्धारित शुल्क ही लिया जाए. उपाधीक्षक ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. मरीजों का कहना है कि सख्ती के साथ नियमित निगरानी जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >