दो वर्ष पूर्व ध्वस्त एप्रोज पथ का नहीं हुआ मरम्मत, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

किशनपुर. सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है. इसके कारण आज भी लोग कच्ची सड़क से आवागमन करते हैं. यह सड़क सुखासन पैक्स गोदाम से मेहासिमर उप शाखा नहर तक जाती है. ग्रामीणों ने बताया साल 2018 में मनरेगा योजना से सड़क पर मिट्टी भराई कार्य किया गया था, इसके बाद से सड़क का दोबारा निर्माण नहीं कराया गया. इसके कारण लोग आज भी लोग कच्ची सड़क से ही आवागमन करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क में साल 2018 में पुल बनाया गया था, लेकिन साल 2024 में मूसलाधार बारिश में सड़क के ऊपर से पानी की तेज धारा बहने लगी थी. इसके कारण कच्ची सड़क व पुल की एप्रोच ध्वस्त हो गई. ध्वस्त सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई. लेकिन किसी ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में ध्वस्त पुल पर पानी जमा हो जाता है. इसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >