खेत पटाने के क्रम में किशोर की बिजली करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 निवासी ओमप्रकाश मंडल के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सोमवार को अपने खेत में लगी गेहूं की फसल को मोटर लेकर पटवन करने गया था.

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 निवासी ओमप्रकाश मंडल के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सोमवार को अपने खेत में लगी गेहूं की फसल को मोटर लेकर पटवन करने गया था. जहां गेहूं खेत तक पाइप पटवन के लिए फैलाया उसके बाद मोटर पंप में बिजली तार कनेक्शन करने के दौरान बिजली करंट के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गयी. मोटर पंप के अगल-बगल कोई लोग नहीं थे. गांव की महिला घास लेकर बगल से गुजर रही थी तो उनकी नजर पड़ी तो हल्ला कर लोगों को घटना की जानकारी दिया. जब तक घटना स्थल पर गांव एवं उनके परिवार के लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गयी थी. मौत की खबर सुनते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक दो भाई में सबसे छोटा था. जो गांव के ही विद्यालय में नवमी कक्षा का पढ़ाई कर रहा था. मृतक के पिता मजदूरी करने दिल्ली गया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >