कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

काफी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया

किशनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर दक्षिण पंचायत के ठाढ़ीधत्ता वार्ड नंबर 02 निवासी एक किशोर की शौच के दौरान कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रमेश प्रसाद यादव के 18 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सुबह करीब 06 बजे शौच के लिए नदी किनारे गया था. इसी दौरान पांव फिसलने से कोसी नदी में डूब गया. स्थानीय बच्चों द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण एवं परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक किशोर गहरे पानी में जा चुका था. परिजनों द्वारा घटना की सूचना अंचलाधिकारी एवं थाना को दिया गया. मौके पर पहुंचे आपदा मित्र द्वारा नदी में डूबे किशोर के शव के खोजबीन में लग गया. काफी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >