स्वाभिमान यात्रा का हुआ आयोजन

इस अवसर पर यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल का समर्थन किया

कुनौली. ज्ञान सेवा भारती संस्थान के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा की अगुवाई रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी अंशु गुप्ता ने की. कार्यक्रम की शुरुआत में ज्ञान भारती सेवा कमलपुर के संस्थापक सुशील कुमार झा ने समाजसेवी अंशु गुप्ता को मिथिला परंपरा के अनुरूप पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया. संस्था के अध्यक्ष श्री झा ने इस अवसर पर कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए संकल्प आवश्यक है और जब तक व्यक्ति स्वयं इसके लिए ठान नहीं लेता, यह संभव नहीं हो सकता. इस अवसर पर यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल का समर्थन किया. कार्यक्रम में कई महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. जिन्होंने स्वाभिमान यात्रा के विचारों का समर्थन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >