सुपौल के जदिया में दो हजार रुपये को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने की आत्महत्या

सुपौल के जदिया में पैसे के विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी से 2000 रुपये की मांग को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जदिया (सुपौल) : मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नंबर-10 में रविवार दोपहर एक युवक ने घर के अंदर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सूरज ऋषिदेव (25) के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी आरती देवी के साथ उसके मायके मानगंज में रह रहा था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

दो हजार रुपये को लेकर पत्नी से हुई नोकझोंक

परिजनों के अनुसार, रविवार को सूरज ने अपनी पत्नी से दो हजार रुपये मांगे थे. पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक हुई. बाद में पत्नी ने उसे दो सौ रुपये दिये और पाट तैयार करने के लिए चली गयी.

इसके कुछ देर बाद सूरज घर के अंदर चला गया. परिजनों के मुताबिक, बाद में उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी. सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया.

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि प्रथमदृष्टया रुपये को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है. मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार यादव

उमेश कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. जदिया (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >