सुपौल में कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर

Supaul News: सुपौल जिले में कोचिंग जा रही 13 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने कुनौली-निर्मली रिंग बांध पर टक्कर मार दी. छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया.

Supaul News: सुपौल जिले के कुनौली-निर्मली रिंग बांध पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से कोचिंग जा रही 13 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, कुनौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही रोक लिया.

हरिपुर के पास हुआ सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, हरिपुर वार्ड संख्या-3 निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी शुक्रवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी. इसी दौरान कुनौली-निर्मली रिंग बांध पर हरिपुर के समीप पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय रिंग बांध पर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, कुनौली पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. एसपी अकेला ने प्राथमिक उपचार किया. छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Supaul News: बाइक चालक को लोगों ने रोका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही रोक लिया. साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा को इलाज के लिए भेज दिया गया था.

मांस की दुकान जा रहा था बाइक चालक

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक की पहचान डगमारा निवासी शंभू कुमार के रूप में हुई है. वह बाइक पर खस्सी लेकर कुनौली भंसार स्थित अपनी मांस की दुकान जा रहा था. घटना के बाद लोगों ने उसे रोक लिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev kumar jha

Published by: Pratyush Prashant

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >