Supaul Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल सुपौल में महज 2 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर आपको जिले के सबसे बेहतरीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श मिलने जा रहा है. चाहे बच्चों की सेहत की चिंता हो, दांतों का दर्द हो या फिर कोई इमरजेंसी, आज अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए डॉक्टरों की पूरी फौज मैदान में उतार दी है. अगर आप या आपका कोई परिचित आज अस्पताल जाने की सोच रहा है, तो घर से निकलने से पहले डॉक्टरों का यह नया रोस्टर जरूर देख लें ताकि आपको वहां जाकर भटकना न पड़े.
किस विभाग में कौन डॉक्टर बैठेंगे
सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. जेनरल ओपीडी में डॉ. चंदन कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार पासवान मरीजों का उपचार करेंगे.
बाल रोग विभाग में डॉ. हरिशंकर कुमार बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करेंगे. दांतों की बीमारी से परेशान मरीजों के लिए डेंटल ओपीडी में डॉ. पूजा भारती उपलब्ध रहेंगी.
सर्जिकल ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार और हड्डी रोग विभाग यानी अर्थो ओपीडी में डॉ. पवन कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ. रंजीत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
महिला रोग विभाग में डॉ. शशि रंजन तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ. एसबी चौधरी मरीजों की जांच और उपचार करेंगे.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी आपातकालीन सुविधा
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बीएन भारती इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. ठाकुर प्रसाद आपातकालीन मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. सरोज कुमार नाइट शिफ्ट में इमरजेंसी सेवा देंगे.
लेबर रूम और सी-सेक्शन की भी व्यवस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए लेबर रूम और सी-सेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके लिए डॉ. आलोक कुमार को ऑन-कॉल ड्यूटी पर रखा गया है. आवश्यकता पड़ने पर वे प्रसव और सिजेरियन ऑपरेशन से संबंधित सेवाएं देंगे.
अस्पताल जाने से पहले जान लें जरूरी जानकारी
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी पहले से होने पर मरीजों को इलाज कराने में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी.
सदर अस्पताल सुपौल में कम शुल्क पर विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.
Also Read: लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर
