सुपौल में सोमवार को मरीजों की भीड़ के लिए अस्पताल तैयार, महिला और बच्चों के इलाज पर खास फोकस

Supaul Sadar Hospital OPD : सुबह से शाम तक चलेगी OPD सेवा. इमरजेंसी से लेकर अल्ट्रासाउंड तक डॉक्टरों की तैनाती

Supaul Sadar Hospital OPD : सोमवार को ओपीडी सेवाएं पूरी व्यवस्था के साथ संचालित होंगी. रविवार के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला मरीजों, बच्चों और गंभीर रोगियों के लिए अलग-अलग विभागों में चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है.

महिला और बच्चों के इलाज पर विशेष नजर

महिला ओपीडी में सोमवार को डॉ राजेश पासवान मरीजों की जांच करेंगे. लेबर रूम और सी-सेक्शन की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास रहेगी. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज पहुंचती हैं, ऐसे में गायनी सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी की गयी है.

बाल रोग विभाग में डॉ शशि कुमारी बच्चों का इलाज करेंगी. मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी और पेट संबंधी शिकायतों के साथ आने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

General OPD से Emergency तक डॉक्टर तैनात

जनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों को देखेंगे. सर्जिकल ओपीडी में डॉ आलोक कुमार, अर्थो ओपीडी में डॉ रंधीर कुमार और डेंटल विभाग में डॉ पूजा भारती सेवाएं देंगी. अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ रंजीत कुमार की तैनाती की गयी है.

इमरजेंसी सेवा को भी मजबूत रखा गया है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ एसबी चौधरी, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ पंकज कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जाहिद अख्तर ड्यूटी पर रहेंगे.

कम शुल्क में बेहतर इलाज की उम्मीद

सदर अस्पताल सुपौल में कम पंजीयन शुल्क और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. सोमवार को अस्पताल में भीड़ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए मरीजों को समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की सलाह दी गयी है.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्ला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >