Supaul Sadar Hospital OPD: सुपौल. सदर अस्पताल सुपौल में मंगलवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार सुबह से शाम तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके.
ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को जेनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ प्रदीप कुमार पासवान मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ हरिशंकर कुमार बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करेंगे. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती दांत और मुंह से जुड़ी बीमारियों का उपचार करेंगी.
सर्जिकल ओपीडी में डॉ पंकज कुमार, अर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ एसबी चौधरी अपनी सेवाएं देंगे. इसके अलावा महिला ओपीडी में डॉ शशि रंजन महिला मरीजों का इलाज करेंगे. अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी डॉ रंजीत कुमार को सौंपी गई है.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को सुचारू बनाए रखने के लिए डॉक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ बीएन भारती इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ ठाकुर प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सरोज कुमार नाइट शिफ्ट में तैनात रहेंगे.
“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.
लेबर रूम और सी-सेक्शन की भी रहेगी सुविधा
गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लेबर रूम में ऑन कॉल ड्यूटी पर डॉ आलोक कुमार उपलब्ध रहेंगे. आवश्यकता पड़ने पर सी-सेक्शन की सुविधा भी डॉ आलोक कुमार की देखरेख में उपलब्ध कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
जानें ओपीडी का समय और पंजीयन शुल्क
अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के लिए पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित किया गया है. मरीजों से अपील की गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
