सुपौल सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध? देखें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी सूची

Supaul OPD Today: सुपौल सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है. महज 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीज विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं.

Supaul OPD Today: सदर अस्पताल सुपौल में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय के अनुसार पहुंचने की अपील की है.

जनरल ओपीडी में दो चिकित्सक रहेंगे तैनात

जनरल ओपीडी में डॉ. चंदन कुमार और डॉ. शशि रंजन मरीजों का इलाज करेंगे. सामान्य बीमारी से जुड़े मरीज इन चिकित्सकों से परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे.

बाल रोग विभाग में डॉ. सिद्धार्थ कुमार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार करेंगे. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ. पूजा भारती दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगी.

सर्जिकल ओपीडी में डॉ. विमल कुमार सेवाएं देंगे. अर्थो ओपीडी में डॉ. बीएन भारती हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं के मरीजों को देखेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ. जाहिद अख्तर मरीजों की जांच और उपचार करेंगे.

महिला ओपीडी में डॉ. रचना रानी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार करेंगी. वहीं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ. रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सरोज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. रंधीर कुमार तथा रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. प्रदीप कुमार पासवान ड्यूटी पर रहेंगे.

लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए ऑन कॉल व्यवस्था

प्रसूति सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए लेबर रूम और सी-सेक्शन की जिम्मेदारी डॉ. विमल कुमार को सौंपी गई है. आवश्यकता पड़ने पर वे ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >