Supaul News: एएसआई पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना, अदालत ने भरण पोषण मामले में की कार्रवाई

Supaul News: सुपौल कोर्ट ने दरभंगा में पदस्थापित एएसआई रसिक लाल यादव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालत ने यह कार्रवाई भरण पोषण मामले में की है.

Supaul News: सुपौल कोर्ट से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय की अदालत ने शुक्रवार को भरण-पोषण मामले में एएसआई को एक लाख रुपया जुर्माना सुनाया. आवेदिका असलता देवी द्वारा 20/2014 भरण-पोषण को लेकर वाद दायर किया गया था. इस मामले में तत्काल खर्च के लिए अदालत ने 07 सितंबर 2015 को एक आदेश दिया गया था, जो पीड़िता को 6000 हजार रुपये प्रति माह दिया जाय.

अदालत ने भरण पोषण मामले में की कार्रवाई

आदेश के बाद कुछ दिनों तक पीड़िता को तत्काल खर्च के लिए 6000 हजार रुपये भी दिया गया, लेकिन अचानक खर्च देना बंद कर दिया गया. 07 नवंबर 2024 तक बंद राशि कुल 01 लाख 40 हजार रुपया बकाया हो गया. जिसका भुगतान विपक्षी द्वारा नहीं किया जा रहा है. कोर्ट ने मामले में एएसआई रसिक लाल यादव वर्तमान में दरभंगा पदस्थापित है. 20 जनवरी 2025 को कोर्ट में सदेह उपस्थित होने का आदेश जारी किया है.

पीड़िता दो बेटी की है मां

पीड़िता असलता देवी दो बेटी की मां है. न्याय के लिए मां के साथ कोर्ट पहुंची बेटी मायूस नजर आ रही थी. कोर्ट द्वारा विपक्षी को कई बार आदेश भी दिया गया. बावजूद विपक्षी उपस्थित होना मुनासिब नहीं समझ रहे. मामले में पीड़िता की ओर से अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर, विद्याकरण मंडल ने बहस में भाग लिया.

Also Read: Bihar Business: बिहार में सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 800 करोड़ खर्च करेगी श्रीसीमेंट, राज्य को मिले 1.8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >