सुपौल में सुबह-सुबह आग का कहर: दो घर जलकर राख, दो बकरियां जलीं

Supaul House Fire: जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे धर्मेंद्र शर्मा के घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों घर उसकी चपेट में आ गए. घटना के समय धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं.

प्रतापगंज के भालूकुप गांव में भीषण आगलगी से लाखों की क्षति, परिवार के सामने भोजन और आवास का संकट

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट:

Supaul House Fire: प्रखंड क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत अंतर्गत भालूकुप वार्ड संख्या-04 में शनिवार की सुबह हुई भीषण आगलगी की घटना में एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी पलभर में राख हो गई. आग की चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जल गए, जबकि घर में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन, वस्त्र और आवास का संकट खड़ा हो गया है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे धर्मेंद्र शर्मा के घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों घर उसकी चपेट में आ गए. घटना के समय धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं.

बताया जाता है कि एक पड़ोसी की नजर घर से उठ रही आग की लपटों पर पड़ी. इसके बाद उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घर में सो रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों की सूझबूझ और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

लाखों की संपत्ति जलकर राख

आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, लकड़ी, नगद पांच हजार रुपये समेत दैनिक उपयोग की लगभग सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई. इसके अलावा दो बकरियां जिंदा जल गईं तथा एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई.

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. पीड़ित परिवार के अनुसार आगलगी की इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है.

प्रशासन से सहायता की उम्मीद

घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है. अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार को तत्काल राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >