उमंग 2026 में सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय कोसी प्रमंडल स्तरीय खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव उमंग 2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ.

चार दिवसीय कोसी प्रमंडल स्तरीय खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव उमंग 2026 संपन्न सुपौल. सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय कोसी प्रमंडल स्तरीय खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव उमंग 2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ. इस आयोजन में कोसी प्रमंडल के अंतर्गत सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय, सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उमंग 2026 के अंतिम दिन खेल मैदान में रोमांच चरम पर रहा, जब सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज और सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच फाइनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया. शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने सहरसा को 08 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट, टेबल टेनिस, रिले, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, निबंध लेखन, एक्सटेम्पोर और गायन जैसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कैरम, शतरंज, जेवलिन, शॉटपुट, कहानी लेखन व क्विज़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया. इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी बैडमिंटन, कैरम, दौड़, क्रिकेट व शतरंज जैसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. समग्र प्रदर्शन के आधार पर सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय ने कोसी प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उमंग 2026 की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की. समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय उमंग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कोसी प्रमंडल का नाम रोशन करने का आह्वान किया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सैक इंचार्ज आनंद प्रकाश, अर्जुन कुमार महतो, मो वारिस सेनान, डॉ चंद्रशेखर कुमार, जय कुमार, आशीष आनंद, नंदन कुमार राजू, शादाब सिद्दीकी, सुनील कुमार साहू, रौशनी सुमन सहित सभी प्राध्यापकगण का सराहनीय योगदान रहा. साथ ही छात्र समन्वयकों निशांत कुमार, नितरंजन कुमार राजा, प्रिंस कुमार, गुंजन कुमार, निर्भय कुमार, मनीष कुमार, अनुराग कुमार, रौशन कुमार, उत्सव कुमार, अमरजीत कुमार व अन्य छात्रों की सक्रिय भूमिका इस आयोजन की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >