Supaul News: सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे जनहितकारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा 'राघव' शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने वार्ड संख्या-22 में स्थापित किए जा रहे वाटर कूलर परियोजना का निरीक्षण किया. इसके साथ ही शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्माणाधीन वृहद नाला परियोजना का भी जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों और कार्य एजेंसी को गुणवत्ता के साथ तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए.
वाटर कूलर परियोजना और नाला निर्माण की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
समय पर पूरा हो कार्य, गुणवत्ता से न हो समझौता
मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए, ताकि शहरवासियों को जल्द और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके.
स्वच्छ पेयजल और जलजमाव से मुक्ति प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करना है. उन्होंने कहा कि बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर परिषद लगातार विकास कार्य करा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Supaul News: निरीक्षण में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस मौके पर वार्ड पार्षद जावेद अख्तर सहित नगर परिषद के अन्य प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. सभी ने विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने पर जोर दिया.
इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान
