सुपौल में बस में अचानक लगी भीषण आग, देर से पहुंचे दमकल कर्मियों को गुस्साई भीड़ ने खदेड़ा

Supaul: सुपौल के छातापुर बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने थाना के बाहर हंगामा करते हुए पुलिस वाहन व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

Supaul, संजय कुमार पप्पू: सुपौल जिले के छातापुर बस स्टैंड पर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. बस स्टैंड पर खड़ी देव ट्रेवल्स की एक यात्री बस में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई. देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया

बस में आग लगते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए. लोगों ने तुरंत थाना को फोन कर दमकल बुलाया, लेकिन दमकल समय पर नहीं पहुंची. इसके बाद स्थानीय लोग खुद ही पानी और बालू की मदद से आग बुझाने में जुट गए. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी.

गुस्साई भीड़ ने पुलिस को खदेड़ा

मौके पर दमकल के देर से पहुंचने से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई. जब भीमपुर थाना से दमकल कर्मी देर से पहुंचे, तो गुस्साई भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया. जान बचाने के लिए दमकल कर्मी वहां से वापस थाना की ओर भाग निकले.

इसके बाद आक्रोशित लोग सैकड़ों की संख्या में थाना के सामने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. गुस्से में लोगों ने थाना के पास खड़े पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और यातायात पुलिस बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाया गया.

किस वजह से लगी आग

बस कर्मी मनोज भगत ने बताया कि बीआर 31 पी 8321 नंबर की यह बस बस स्टैंड पर खड़ी थी और रात आठ बजे पटना जाने वाली थी. उस समय बस के अंदर कोई यात्री या कर्मचारी मौजूद नहीं था. शुरुआती अंदाजा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी.

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. जदिया, त्रिवेणीगंज, राजेश्वरी, बलुआ और भीमपुर समेत कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंची. अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले एसपी

एसपी शरथ आरएस ने कहा कि बस में आग लगने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस वाहन पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सत्ता छोड़ी पर सिद्धांत नहीं, जदयू नेता ने नीतीश कुमार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

2014 में जीता भरोसा, 2026 में मिला ताज, सम्राट चौधरी कैसे बने नीतीश कुमार के भरोसेमंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >