लू और अग्निकांड से निपटने को सुपौल प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

बैठक में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

सुपौल. जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) तथा अग्निकांड के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में विभागीय एसओपी के अनुसार अग्निशमन, पीएचईडी, स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत विभाग एवं नगर निकाय के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारियों को होर्डिंग और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने एवं प्रमुख स्थानों पर प्याऊ (पेयजल) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं अग्निशमन विभाग को रणनीतिक तैयारी करने, प्रत्येक प्रखंड स्तर पर ऐसे स्थान चिन्हित करने जहां से किसी भी घटना स्थल तक जल्द पहुंचा जा सके एवं आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को अग्निकांड या अन्य आपदा से प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित करने करने का निर्देश दिया. पीएचईडी विभाग को सभी चापाकलों की जांच कर यह सुनिश्चित पेयजल सुनिश्चित करने को कहा. आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06473-224005 सक्रिय कर दिया गया है. जिस पर आम नागरिक सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मो तारिक, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन मुकेश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >