मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

अतिथि के तौर पर मौजूद शिक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि छात्रों को पढ़ाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे अंदर से जगाना

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के कटहरा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक सह प्लस टू विद्यालय खतवे टोला में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. एचएम दिवाकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उच्च प्राप्तांक वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित समारोह में स्थानीय मुखिया साबिर कौसर, स्थानांतरित शिक्षक चंदन कुमार झा सहित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों के द्वारा छात्रों को मेडल, प्रशस्तिपत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुखिया श्री कौसर ने कहा कि उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने सम्मानित करने का मौका दिया. आप सभी सम्मान के हकदार भी हैं. कहा कि शिक्षक ही ऐसा पद होता है जो आपको और आपके देश को महान बना सकते हैं. अतिथि के तौर पर मौजूद शिक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि छात्रों को पढ़ाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे अंदर से जगाना. जीवन में शिक्षा क्यों जरूरी है यह बताना है. जब आप जाग जायेंगे तो अध्ययन करना आसान हो जायेगा. शिक्षक के सहयोग से भी या शिक्षक के बगैर भी पढ़ाई कर सकते हैं. एचएम ने कहा कि सम्मानित करने से छात्रों के प्रतिभा में और निखार आता है. पढ़ाई के प्रति लगनशीलता और जिज्ञासा बढ़ जाती है. उन्होंने टॉप टेन सहित सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मौके पर शिक्षक रवींद्र कुमार आर्या, नवीन कुमार साह, खालिद हुसैन के अलावे डब्लू सर, प्रमोद कुमार शर्मा, पप्पू साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >