गर्मी से वर्ग कक्ष में छात्रा हुई बेहोश, अफरा-तफरी

उमस भरी भीषण गर्मी के कारण गुरूवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के 10 वीं क्लास की छात्रा आकृति कुमारी अचानक बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गयी

जदिया. उमस भरी भीषण गर्मी के कारण गुरूवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के 10 वीं क्लास की छात्रा आकृति कुमारी अचानक बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गयी. छात्रा के क्लास रूम में बेहोश होकर गिरने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. सहपाठी द्वारा उसके चेहरे पर पानी का छींटा एवं हवा लगाने के बाद छात्रा होश में आई. छात्रा आकृति के पिता वरुण पौद्दार सूचना मिलने के बाद स्कूल पहुंचे. स्कूल के प्रधानाध्यापक असीम ठाकुर ने छात्रा को घर ले जाकर आराम करने की सलाह दी. प्रधानाध्यापक असीम ठाकुर ने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण छात्रा बेहोश हो गयी थी. छात्रा को उसके पिता के साथ घर भेज दिया व आराम करने की सलाह दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >