विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

स्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन के तंबाकू मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाने की अपील किया

सुपौल विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग ओपीडी परिसर में सोमवार को पारा मेडिकल सुपौल की छात्रा के द्वारा नुक्कड़ नाटक व जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य हानियों के प्रति आम जनता को सचेत करना तथा युवा वर्ग को तंबाकू जैसे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था. नुक्कड़ नाटक में 22 पारा मेडिकल छात्राओ ने भाग लिया. जीवंत अभिनय के माध्यम से बताया कि किस प्रकार तंबाकू का सेवन धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को नष्ट कर देता है. कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ अलका कुमारी ने किया. डॉ अलका कुमारी ने बताया कि तंबाकू न केवल कैंसर, दिल की बीमारी और फेफड़ों की समस्याओं का कारण बनता है. बल्कि यह युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय करता है. हमें एकजुट होकर इसे समाज से खत्म करना होगा. पारा मेडिकल इंस्टिट्यूट कि छात्रा श्वेता रानी, विनीता, रेमा, रूपाली, ख़ुशी, पूनम, आकृति, अमीषा, अमृता, मुनि, रिंकी, संध्या, निक्की, पूजा, आकांक्षा, सोनी, बुशरा, रीना, रागनी, वन्या, देवांशी, जूली नुक्कड़ नाटक में शामिल थी. इस अवसर पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नूतन वर्मा, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ केके झा, डॉ शशि रंजन, डॉ पूजा कुमारी, डॉ प्रमोद कुमार, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ सुभाष मिश्रा, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, नर्सिंग स्टाफ, मरीज एवं उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सभी ने इस जागरूकता प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में एक आवश्यक कदम बताया. अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन के तंबाकू मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाने की अपील किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >