न्यू झाझा जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव, लोगों में खुशी की लहर

लंबे समय से की जा रही मांग को आंशिक रूप से पूरा माना जा रहा है

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के न्यू झाझा जंक्शन के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 26 अप्रैल की रात से पूर्णिया कोर्ट से आनंद बिहार तक चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न्यू झाझा जंक्शन पर किया जाएगा. इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. लंबे समय से की जा रही मांग को आंशिक रूप से पूरा माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी. ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से चलकर बैजनाथपुर-अंदौली बाईपास होते हुए न्यू झाझा जंक्शन के रास्ते आनंद बिहार तक जाएगी. वहीं से वापस भी लौटेगी. रेलवे द्वारा इस ट्रेन के न्यू झाझा जंक्शन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. खासकर उन लोगों को जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं. अब उन्हें दूसरे स्टेशनों तक जाने की जरूरत कम पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी. हालांकि, लोगों का यह भी कहना है कि सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव पर्याप्त नहीं है. उन्होंने मांग की है कि अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का भी न्यू झाझा जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए. ताकि क्षेत्र के विकास को और गति मिल सके. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है, लेकिन भविष्य में और भी ट्रेनों का ठहराव मिलने से यह क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >