सरायगढ़ में गूंजा वंदे मातरम्, एसएसबी जवानों ने छात्रों संग जगायी राष्ट्रप्रेम की अलख

सरायगढ़ में गूंजा वंदे मातरम, एसएसबी जवानों ने छात्रों संग जगायी राष्ट्रप्रेम की अलख

वंदे मातरम के 150वें स्मृति दिवस पर विशेष समारोह, तिरंगा लेकर बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

सरायगढ़. मध्य विद्यालय सरायगढ़ के परिसर में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. वंदे मातरम के 150वें स्मृति दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), आसनपुर कुपहा के जवानों ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ””वंदे मातरम”” का गायन किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और नयी पीढ़ी को राष्ट्रीय गीत के महत्व और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूक करना था.

गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुआ वातावरण

राष्ट्रीय गीत के गायन के पश्चात विद्यालय परिसर ””भारत माता की जय”” व ””वंदे मातरम्”” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा. हाथ में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. एसएसबी जवानों ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया. जवानों की मौजूदगी और बच्चों के जोश ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया.

इस गरिमामय अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रा देवी, शिक्षिका बबीता कुमारी, सरिता यादव, अंकिता कुमारी, ज्योति कुमारी और शिक्षक मो शमीम आदिल, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. प्रधानाध्यापिका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देश के प्रति सम्मान और कर्तव्यों का बोध होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >