खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया

निर्मली. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में मशाल कार्यक्रम के तहत उच्च विद्यालय निर्मली में मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन में निर्मली क्षेत्र के पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़ और साइकिलिंग जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया. बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आयोजन समिति द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने बिहार सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा. मौके पर राकेश रंजन, राजू,प्रदीप कुमार, प्रमोद मंडल,जवाहर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >