नौ बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने लहरनियां बहादुर चौक के पास वाहन जांच शुरू की

त्रिवेणीगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के लहरनियां बहादुर चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम एक तस्कर को 09 बोतल विदेशी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक तस्करी के उद्देश्य से शराब लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने लहरनियां बहादुर चौक के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान उसके पास से 750 एमएल की रॉयल स्टैग विदेशी शराब की कुल 09 बोतल, यानी 6.750 लीटर शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान करमैंनिया निवासी ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >