90 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कमलपुर पंचायत के हरिपुर वार्ड नंबर 16 निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है

कुनौली. सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुनौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीमा सुरक्षा गाइड बांध (बेरिया घाट) के समीप 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद एएसआई दिवाकर प्रसाद और अन्य पुलिस बल मौके पर पूरी तरह मुस्तैद थे. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखा, जिसे रोककर जांच की गई. जांच के दौरान बाइक पर दो काले झोला लटका पाया गया. तलाशी लेने पर दोनों झोला से कुल 90 बोतल (27 लीटर) नेपाली करनाली गोल्ड शराब बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कमलपुर पंचायत के हरिपुर वार्ड नंबर 16 निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है. इस संबंध में कुनौली थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >